डाटा एंट्री ऑपरेटर और चपरासी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

डाटा एंट्री ऑपरेटर और चपरासी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

डबरा। लोकायुक्त टीम ने जनशिक्षा केंद्र में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय में पदस्थ चपरासी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है| समूह संचालक की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है| खाद्यान कूपन के रिकॉर्ड देने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी|

जानकारी के मुताबिक ग्वालियार लोकायुक्त पुलिस ने बीआरसीसी कार्यालय डबरा में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर अतुल गुप्ता और भृत्य नरेन्द्र पिप्पल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते बुधवार की दोपहर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। देवरा गांव के बजरंग स्वसहायता समूह संचालक के बेटे ब्रजेन्द्र रावत से खाद्यान कूपन के रिकॉर्ड देने के एवज में जन शिक्षा केन्द्र में पदस्थ डेटा कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं कार्यालय में पदस्थ चपरासी बीआरसी धर्मेंद्र पाठक के नाम पर तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे, जिसके बाद परेशान समूह संचालक के बेटे विजेंदर रावत ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से कीथी।

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त पुलिस ने केमिकल लगे पैसे देकर फरयादी विजेंदर रावत को जन शिक्षा केन्द्र भेजा | जैसे ही विजेन्दर ने डेटा एंट्री कम्प्यूट ऑपरेटर व चपरासी को रिश्वत की रकम दी, लोकायुक्त टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया । लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews