लोकायुक्त पुलिस ने सफाई कर्मी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

लोकायुक्त पुलिस ने सफाई कर्मी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Gwalior Lokayukta Police Action : रिश्वत (Bribe) पर अंकुश लगाने के लिए सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन ले रही है फिर भी रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही, ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक और भ्रष्ट कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा है , खास बात ये है कि आरोपी एक सफाई कर्मी है।

ग्वालियर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव से मिली जानकारी के मुताबिक दतिया जिले के मानिकपुर गांव के निवासी मंगल सिंह लोधी ने उनके कार्यालय में आवेदन दिया था, आवेदक ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के एक लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक बसई से निकालने थे लेकिन वहां मौजूद सफाई कर्मी 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायती आवेदन की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम एक्शन में आई उन्होंने समझाइश देकर आवेदक को आरोपी सफाई कर्मी नीरज शर्मा की रिश्वत मांगने की बात रिकॉर्ड करवाई, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक मंगल सिंह को PNB की बसई शाखा में भेजा।

मंगल सिंह ने PNB की बसई शाखा के सफाई कर्मी(पी टी एस) नीरज शर्मा को जैसे ही रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये दी पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दज किया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews