प्रेमिका के साथ पुलिस थाने पहुंचे प्रेमी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, न्यायिक जांच के आदेश

प्रेमिका के साथ पुलिस थाने पहुंचे प्रेमी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत, न्यायिक जांच के आदेश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुए प्रेमी ने पुलिस हिरासत में सल्फास (Lover Ate Poison in Police Station) खा लिया, पुलिस ने उसे रात को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस (Gwalior Police) की पूछताछ के दौरान नाबालिग की जेब से भी जहर बरामद हुआ जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी जनकगंज थाने पहुंचे। घटना की न्यायिक जाँच के आदेश हो गए है। उधर लड़के के परिजन लड़की के घरवालों पर जहर देने के आरोप लगा रहे हैं।

दो दिन पहले जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला 22 साल का कृष्णा जैन पास में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था।  परिजनों ने पहले पता लगाने का प्रयास किया फिर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी दोनों को ढूंढ रही थी इस बीच गुरुवार रात कृष्णा जैन अपनी नाबालिग  प्रेमिका के साथ पुलिस थाने पहुंच गया उनके साथ लड़की के परिजन भी थे।

ये भी पढ़ें – सिंगरौली : पटवारी के घर EOW का छापा, देर रात से कार्रवाई जारी

एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi)  ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रेमी प्रेमिका थाने पहुंचे तो पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जब लड़की से महिला अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने भागने का पूरा घटनाक्रम बताया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि हम दोनों माउथ फ्रेशनर (मीठी सुपारी) में सल्फास मिलाकर लाये हैं।  तलाशी में लड़की की जींस से सल्फास की गंध वाली मीठी सुपारी मिली जिसे तुरंत पुलिस ने जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी में भारी तेजी, भाव जानकर ही खरीदें

जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो अपनी पुड़िया खा चुका है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा जैन को तत्काल जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया जहाँ आज सुबह मौत हो गई। एसपी ने कहा कि चूँकि आरोपी ने थाने ने हिरासत के दौरान जहर खाया है इसलिए घटना की न्यायिक जाँच के आदेश हो गए हैं।  जाँच में जो सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। मृतक ऑटो चलाता था उसके खिलाफ शहर के कई थानों में अपराध भी दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें – World Boxing Championship : निकहत जरीन ने रचा इतिहास, पूरे देश में हो रही वाहवाही

उधर लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पिता शैलेन्द्र जैन ने बताया कि लड़का लड़की को लेकर गया तो लड़की की मां हमारे घर आई और धमकी दी कि तुम सबको फंसवा दूंगी। हमने कोशिश कर दोनों को बुलवाया।  लड़का और लड़की थाने पर पहुँचने से पहले लड़की की मां से मिलकर आये थे। थाने पहुंचने के कुछ देर बाद उसके मुंह से झाग आने लगे तो पूछने पर उसने टीआई को बताया कि उसे कुछ खिला दिया है।  बहरहाल अब न्यायिक जाँच के बाद ही पता चल सकेगा कि प्रेमी कृष्णा जैन को जहर थाने आने से पहले किसी ने दिया था या उसने थाने में जहर खाया है।

[dgv_vimeo_video id=”711951766″]

[dgv_vimeo_video id=”711952108″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews