“महाराज” ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से छुआ शमी का पेड़, जनता ने लूटा सोना

“महाराज” ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से छुआ शमी का पेड़, जनता ने लूटा सोना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आजादी के बाद देश में मौजूद रियासतों के विलय हो गया था, सिंधिया (Scindia) रियासत भी इसमें शामिल थी लेकिन इन रियासतों ने अपनी परम्परों को नहीं छोड़ा। ग्वालियर (Gwalior) में आज भी सिंधिया राजवंश के सदस्यों द्वारा रियासतकालीन परंपरा निभाई जाती है। सिंधिया राजवंश प्रमुख आज भी दशहरे (Scindia Dussehra Puja) पर शमी के पेड़ का पूजन करते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ग्वालियर (Gwalior News)  में उनकी कुलदेवी मांडरे की माता मंदिर के नीचे स्थित दशहरा मैदान पर हर साल की तरह इस बार भी शमी के पेड़ का पूजन किया। सिंधिया राजवंश प्रमुख “महाराज” ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके पुत्र “युवराज” महान आर्यमन सिंधिया ने भी शमी के पेड़ का पूजन किया।

ये भी पढ़ें – 1857 के युद्ध में अंग्रेजों को धूल चटाने वाले रानी लक्ष्मीबाई के मददगार हथियारों और तोप का दशहरे पर हुआ पूजन

सिंधिया रियासत के वर्तमान प्रमुख ज्योतिरादित्य  सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी इस परंपरा को निभा रहे हैं।  दशहरे पर बुधवार को उन्होंने ग्वालियर में शमी के पेड़ का पूजन किया। जैसे ही महाराज सिंधिया (Maharaj Jyotiraditya Scindia) ने राजपुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच तलवार से शमी (Scindia Shami Puja) के पेड़ को छुआ वहां मौजूद ग्वालियर की जनता सोना (शमी के पेड़ की पत्ती) लूटने दौड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें – Video : राजसी पोशाक पहने सिंधिया ने बेटे के साथ की कुलदेवता की पूजा, दशहरे की शुभकामनाएं दी

शमी पूजन कार्यक्रम में सिंधिया और उनके पुत्र पारंपरिक राजसी पोशाक पहने थे और सिर पर शिंदे शाही पगड़ी लगाए थे। सिंधिया के दशहरा मैदान पहुंचते  ही उनकी रियासत के सरदारों और उनके वंशजों ने उनका रियासती अंदाज में कॉर्निश कर स्वागत किया।

शमी के पेड़ के पूजन सिंधिया ने उनकी रियासत के पूर्व सरदारों से मुलाकात की और मीडिया से बात कर्त हुए शहर के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। शमी पूजन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”757168254″]

[dgv_vimeo_video id=”757173713″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews