महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क पर, गले में दाल-सब्जी, ठेले पर सिलेंडर रख जताया विरोध

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क पर, गले में दाल-सब्जी, ठेले पर सिलेंडर रख जताया विरोध

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस (Congress) इन दिनों जन जागरण पद यात्रायें निकाल रही है। ग्वालियर (Gwalior News) में कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ दिनों से क्रम बढ़ आंदोलन कर रही है , इसी क्रम में आज रविवार को महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने आक्रोश रैली निकाली।

महिला कांग्रेस जिला ग्वालियर ने रविवार को शहर में महंगाई के खिलाफ जंगी प्रदर्शन (protested against inflation) किया।  महारानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल से शिंदे की छावनी पार्टी कार्यालय तक निकाली गई आक्रोश रैली में शामिल  नेत्रियां केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रही थी।

ये भी पढ़ें – सूदखोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले का प्रयास, वीडियो वायरल

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता और उनकी पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी गले में दाल, सब्जी, सरसों के तेल आदि की मालाएं पहने हुई थी और गैस सिलेंडर पर फूलमाला चढ़कर उसे ठेले पर रखकर चल रही थी।  महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किचिन का बजट बिगाड़ दिया है ये महिलाओं पर दोहरी मार है।

ये भी पढ़ें – रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें – जबलपुर से गुजरने वाली ये दो ट्रेन रद्द

सब्जी, दाल, तेल, रसोई गैस सब कुछ महँगा  इंसान कैसे अपना गुजारा करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुम्भकर्णी नींद में सोई केंद्र और प्रदेश की सरकारों को जगाने के लिए आक्रोश रैली निकाल रही है और जनता को जागृत करने के लिए जान जागरण पदयात्रा निकाल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”648257684″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews