सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,ग्वालियर अंचल प्रभावित

सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,ग्वालियर अंचल प्रभावित

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच कमलनाथ सरकार का तबादला कार्यक्रम जारी है। राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में भी सरकार तबादले करने से नहीं चूक रही। आज 11 मार्च को सरकार ने एक तबादला सूची जारी कर 11 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें 9 जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। तबादलों का असर ग्वालियर अंचल पर भी पड़ा है।

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एस आर मोहंती ने आज दो तबादला आदेश जारी किये एक में 9 और दूसरे में दो अधिकारियों के तबादले के आदेश थे। इस आदेश में ग्वालियर और गुना कलेक्टर को भी हटा दिया गया। दोनों ही क्षेत्र सिंधिया के प्रभावित वाले क्षेत्र हैं और सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही कमलनाथ सरकार ने सिंधिया की पसंद के अधिकारी हटा दिए उधर इमरती देवी ने जिस एसडीएम जयति सिंह को डबरा से हटवाया था उस इमरती देवी के इस्तीफा देते ही वापस वहीं पदस्थ कर दिया।

आज जारी तबादला आदेश में उप सचिव जितेंद्र सिंह राजे को मंत्रालय से हटाकर नीमच कलेक्टर, कलेक्टर हरदा एस विश्वनाथन को कलेक्टर गुना, कलेक्टर विदिशा कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर ग्वालियर, कलेक्टर ग्वालियर अनुराग चौधरी को उप सचिव, कलेक्टर गुना भास्कर लक्षकार को उप सचिव, संचालक एमएसएमई डॉ पंकज जैन को कलेक्टर विदिशा और उप सचिव अनुराग वर्मा को कलेक्टर हरदा बनाया गया है। इसे अलावा एसडीएम मुरार जिला ग्वालियर को एसडीएम डबरा जिला ग्वालियर और एसडीएम सबलगढ़ जिला मुरैना अंकिता धाकरे को एसडीएम राहतगढ जिला सागर भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews