Gwalior News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का एक्शन, जेसीबी और ट्रोला जब्त

खनिज विभाग के अधिकारियों ने ग्वालियर में अवैध मुरम निकालती एक जेसीबी मशीन और अवैध गिट्टी भरकर ले जा रहे एक ट्रोला को जब्त किया है ।
Gwalior Mining Department action

Gwalior Mining Department action

अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद से प्रदेश के सभी जिलों में सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है, इसी क्रम में ग्वालियर जिला प्रशासन ने भी दो वाहन जब्त किये हैं, खनिज विभाग की टीम ने रत इमं छापामार कार्रवाई की और अवैध खनन और परिवहन पर एक्शन लिया।

ग्वालियर कलेक्टर  रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मुताबिक विभाग की टीम ने बीती रात आंतरी थाना क्षेत्र और महरा टोल क्षेत्र में कार्रवाई की जिसमें उसे सफलता भी मिली।

खनिज विभाग ने पकड़ी मुरम निकालती जेसीबी   

उन्होंने बताया कि एक सूचना पर जब खनिज विभाग की टीम ने गत दिवस आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम भारस में छापा मारा तो वहां टीम को अवैध खन करते हुए एक जेसीबी मशीन दिखाई दी, ये मशीन मुरम निकाल रही थी जिसे टीम ने जब्त कर लिया और पुलिस थाने अभिरक्षा में रखवा दिया।

अवैध गिट्टी ले जाते मिला ट्रोला जब्त

इसी क्रम में रात के समय खनिज विभाग की टीम ने बेरजा-विजौली टोल एवं मेहरा टोल क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन की जांच की। जांच के दौरान एक ट्रोला खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए मिला। कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रोला को भी जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।

वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई 

खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों के संबंध में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews