नाली की सफाई करते दिखे कमलनाथ के मंत्री, वीडियो वायरल

नाली की सफाई करते दिखे कमलनाथ के मंत्री, वीडियो वायरल

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। कमलनाथ सरकार में एक मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें गंदगी जरा भी पसंद नहीं और ऐसे में मंत्री जी किसी का इंतजार भी नहीं करते फावड़ा लेकर खुद गंदगी हटाने में जुट जाते हैं। ऐसे ही एक बार फिर मंत्री जी नाली से गंदगी हटाते नजर आए। बता दें कोई पहली दफा नहीं है जब खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नाली साफ करते नजर आ रहे हों। मंत्री जी को जहां भी गंदगी नजर आती है मंत्री जी वहीं फावड़ा लेकर गंदगी हटाने में जुट जाते हैं।  कमलनाथ सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को अपनी विधानसभा में भ्रमण पर थे। तभी उनकी नजर गंदी नालियों पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल फावड़ा मंगवाया और नाली से गंदगी निकालने लगे। उन्होंने वहीं से निगम अधिकारियों को फोन लगाया और साफ-सफाई नहीं होने पर जमकर फटकार लगाई और तत्काल नालियां साफ करने और सड़क पर पड़ा कचरा हटाने के आदेश दिये। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं जब तोमर सफाई करते नजर आए हों इसके पहले भी कि पिछले दिनों खाद्य मंत्री तोमर ने एक महीने तक अभियान चलाकर अपनी विधानसभा में नाले नालियों की सफाई की थी। और एक बार फिर नाली साफ करते दिखाई दिये जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews