सफाई अभियान पर बोली मंत्री इमरती देवी- “हम तो नहीं उतरेंगे नाले में”

सफाई अभियान पर बोली मंत्री इमरती देवी- “हम तो नहीं उतरेंगे नाले में”

ग्वालियर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जहाँ एक ओर सफाई अभियान चलाकर खुद नाले में उतरकर गंदगी निकाल रहे हैं उधर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बड़ा बयान दिया है।  इमरती देवी से जब आज पत्रकारों ने प्रद्युम्न सिंह के सफाई अभियान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ग्वालियर में बड़े बड़े बड़े नाले और सीवर लाइन हैं इसलिए वहाँ गंदगी ज्यादा है,  जबकि डबरा में सीवर लाइन नहीं है इसलिए गंदगी भी कम है

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भी सफाई करने उतरेंगी तो उन्होंने साफ़ कहा कि “हम तो नहीं उतरेंगे सफाई करने नाले में” । गौरतलब है कि प्रदेश केमंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में सफाई अभियान चला रखा है ये  अभियान 30 दिनों तक  चलेगा । वे अपनी विधानसभा में रोज सफाई कर रहे हैं। दो दिन पहले मंत्री तोमर ने अपने प्रभार वाले जिले शिवपुरी बस स्टैंड की भी सफाई की थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews