सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान, ‘कमलनाथ के 15 महीने का लेखा-जोखा खोल दिया तो जेल में होंगे’

सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान, ‘कमलनाथ के 15 महीने का लेखा-जोखा खोल दिया तो जेल में होंगे’

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| उपचुनाव (Byelection) से पहले मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की सियासत में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है| इस बीच शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradhuman singh tomar) ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ (Kamalnath) को लेकर बड़ा बयान दिया है| मंत्री तोमर का कहना है कि कमलनाथ के 15 महीने का लेखा जोखा खोल दिया गया तो वो जेल में होंगे|

बुधवार को मीडिया से चर्चा में मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा दिखा कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, जिस तरह लड़की की शादी होती है, तो कहते हैं न अच्छा सा लड़का दिखाओ और जब वरमाला का वक्त आया तो 70 साल का…, ऊपर केंद्रीय नेतृत्व में फंडिंग करके मुख्यमंत्री बन गया, ऐसा धोखा कही होता है, ऐसे धोखा देने वाले के हवाले मध्य प्रदेश की जनता छोड़ दिया|

…तो जेल में होंगे कमलनाथ
मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि जो आज कल मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीईओ हैं, उनका 15 महीने का लेखा जोखा अगर सही तरीके से खोल दिया गया तो वो बाहर नहीं होंगे, जेल में होंगे| वहीं उन्होंने कर्जमाफी को लेकर कहा कि जो फर्जी सीडी कमलनाथ लेकर घूम रहे हैं, मैं चैलेंज देकर कहता हु, ग्वालियर चम्बल की माटी पर खड़े होकर किसानों से कहलवाऊंगा कि दो लाख तक कर्जा आज तक माफ़ नहीं हुआ, जो दस दिन में होना था| झूठ का सहारा लेने वाले कमल नाथ जी, दुर्भाग्य है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा आगे रखकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, मप्र की जनता के साथ धोखा किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews