विधायक मुन्नालाल गोयल लापता जान को खतरा, हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर

विधायक मुन्नालाल गोयल लापता जान को खतरा, हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर

अतुल सक्सेना//ग्वालियर।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल के लापता होने के मामले में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई हैं। याचिका में कहा गया कि कांग्रेस के विधायक मुन्नालाल गोयल को पिछले 9 दिनों से गायब है और उनकी जान का खतरा है और उनक कभी भी अनहोनी की घटना भो सकती है। याचिका में मांग की गई है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाये और जो लोग दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। याचिका में कहा कि मुन्नालाल गोयल के परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है विधायक गोयल के बेटे मयंक गोयल ने भी इस बारे में पिछले दिनों अपना बयान जारी किया था।

याचिकाकर्ता एडवोकेट उमेश बोहरे ने बताया है कि ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के विधानसभा के विधायक मुन्नालाल गोयल के क्षेत्र की जनता पिछले 9 दिनों से परेशान हो रही है, उनके जनहित के कार्य नही हो पा रहे हैं।याचिका में मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ,गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, ,एसपी ग्वालियर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ,बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रतिवादी बनाया गया है साथ ही मामले की सीबीआई से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।वही इस मामले की अगली सुनवाई होगी 19 मार्च को होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews