ग्वालियर में 500 से ज्यादा सामूहिक इस्तीफे, सभी ने जताई सिंधिया में आस्था

ग्वालियर में 500 से ज्यादा सामूहिक इस्तीफे, सभी ने जताई सिंधिया में आस्था

अतुल सक्सेना//ग्वालियर ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की घोषणा के बाद शुरू हुए इस्तीफों का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार को जैसे ही सिंधिया भाजपा में शामिल हुए उसके बाद ग्वालियर में उनके समर्थक करीब,500 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता लेते ही ग्वालियर में सिंधिया समर्थक कटोराताल क्षेत्र में स्थित सिंधिया परिवार की छत्री पर पहुंचे और कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के सामने बैठे और उसी स्थल पर अपने अपने हाथों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा लिख दिया। ।इस्तीफा देने वालों में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कौरव के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी , पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता एवं सिंधिया परिवार के विश्वस्त बाल खांडे सहित संगठन के करीब 500 पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।इन सभी का कहना था कि उनकी आस्था सिंधिया के साथ है जब सिंधिया ही पार्टी में नहीं है तो वह पार्टी मे कैसे रह सकते है जहां सिंधिया जाएंगे वही वो जाएँगे।सभी समर्थकों ने अपने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews