बेटे के साथ हुए विवाद की सजा माँ को, आरोपियों ने मारी गोली, महिला की मौत

बेटे के साथ हुए विवाद की सजा माँ को, आरोपियों ने मारी गोली, महिला की मौत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। हजीरा क्षेत्र की न्यू रेशम विहार कॉलोनी (New Resham Vihar Colony) में तीन दिन पहले गोलीबारी (Firing) के दौरान घायल महिला की मौत (Death) हो गई। पुलिस ने हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।

न्यू रेशम विहार कॉलोनी में रहने वाले परम सिंह राजपूत के मुताबिक उनके बेटे का कुछ दिन पहले कुछ क्षेत्रीय लड़कों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद लड़कों ने जान से मारने और घर में घुसकर गोली चलाने की धमकी दी। धमकी के बाद बाद उन लड़कों ने तीन दिन पहले घर में घुसकर गोली चलाई जो मेरी पत्नी राजकुमारी के पेट में घुस गई और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। परम सिंह के मुताबिक जयभान लोधी, शुभम त्यागी, धीरज राठौर व एक अन्य इनके घर में घुसे और फायरिंग कर दी। जिसकी गोली मेरी पत्नी के पेट में घुस गई।

उधर टी आई आलोक परिहार ने बताया कि मामला आपसी विवाद के बाद गोली चलाने का है। पहले अज्ञात में मामला दर्ज किया था अब आरोपियों का नाम दर्ज किया गया है जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews