MP Assembly Election 2023 : भाजपा की पहली सूची जारी, प्रदेश महामंत्री का दावा, पिछोर भी जीतेंगे, लहार भी जीतेंगे

bjp

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, भाजपा ने इसमे कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश कई गुना बढ़ गया है , पार्टी नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा 2023 का रण बड़े अंतर से जीतेगी।

पहली सूची जारी होने के बाद BJP में उत्साह  

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज गुरुवार को मप्र विधानसभा चुनाव के बहुत पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,  इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम है, भाजपा में इस सूची को लेकर बहुत उत्साह है, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने सूची जारी करने पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार हो रहा है कि कोई राष्ट्रीय राजनीतिक दल चुनावों से बहुत पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें जनता की सेवा का अवसर दे रहा है।

प्रदेश महामंत्री के दावा, कांग्रेस के गढ़ वाली सीटें भी जीतेंगे  

ग्वालियर में  आयोजित होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने आये प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा ने अभी जो उम्मीदवार घोषित किये है वो हारी हुई सीटों पर किये हैं क्योंकि हमें अब ये भी जीतना है, उन्होंने दावा किया कि हम इस बार लहार भी जीतेंगे और पिछोर भी जीतेंगे, गौरतलब है कि लहार सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की सीट है और पिछोर सीट से पूर्व मंत्री केपी सिंह चुनाव जीतते रहे हैं।

2023 का विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा ने किया दावा 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी से चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, हम निश्चित ही 2023 का रण जीतेंगे, पार्टी ने फोकस कर लिया है कि कौन उम्मीदवार जीत सकता है उसे टिकट दिया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”855347522″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews