एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री अस्पताल में भर्ती, परिजनों, समर्थकों ने संभाला प्रचार का मोर्चा

MP Election 2023 Gwalior News

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर कल बुधवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा, उससे पहले सभी प्रत्याशी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा की स्थिति थोड़ी अलग हैं यहाँ प्रत्याशी के परिजन पूरी तरह से प्रचार संभाले हुए हैं क्योंकि भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती है।

दो दिन पहले जनसंपर्क के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अचानक तबियत ख़राब हो गई थी जिसके बाद उन्हें उन्हीं की विधानसभा में स्थित सिविल डिस्पेंसरी ग्वालियर (हजीरा) में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल समूह के 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें चेस्ट में इन्फेक्शन बताया गया है डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।

प्रद्युम्न सिंह तोमर के परिजन और समर्थक प्रचार में जुटे 

इधर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशी के बीमार हो जाने से उनके परिजन और समर्थक चिंतित हो गए लेकिन उन्होंने इसका तोड़ निकालते हुए खुद प्रचार की कमान संभाल ली, प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर (सागर भैया), बड़े भाई देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, उनके बेटे सूर्य प्रताप सिंह तोमर (हितान्शु भैया) , पंकज मारवाह सहित अन्य समर्थक लगातार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने परिजनों और समर्थकों ने निकाली वाहन रैली 

आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थकों और परिजनों ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से वाहन रैली निकाली और प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए वोट अपील की,  ये दो पहिया वाहन कोटेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर 24 बीघा, जेल रोड, मानसिक चिकित्सालय, रामदास घाटी, शिन्दे की छावनी, नौगजा रोड, मरीमाता, महलगांव, सांई बाबा मंदिर , प्रेम नगर, सेवा नगर, किलागेट, हजीरा, चार शहर का नाका, 9 नं. पुलिया वाले रास्‍ते से पाताली हनुमान मंदिर पर जहां हनुमान जी की आरती के बाद दो पहिया वाहन रैली का समापन हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”884465913″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews