कांग्रेस का बड़ा बयान, सीएम शिवराज को बताया पीएम मोदी का गुलाम, सिंधिया से मांगा शपथपत्र

MP Election 2023

MP Election 2023 : कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को “रेडियो गप्पिस्तान” कहते हुए बड़े गंभीर आरोप लगाये हैं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मप्र में किसानों के हालात बयां करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुलामी की आदत पड़ गई है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का घमासान चल रहा है, राजनीतिक दलों का बयान वर भी जारी है, भाजपा जहाँ अपनी सरकार की उपब्धियां गिनाते नहीं थक रही वहीँ कांग्रेस सरकार की खामियां गिनाते नहीं थक रही, आज एक बार फिर कांग्रेस ने किसानों के मुद्देपर भाजपा सरकार को घेरा।

कांग्रेस ने सीएम शिवराज को दिया नया नाम, “रेडियो गप्पिस्तान”

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ग्वालियर संभाग प्रभारी सुरेन्द्र राजपूत ने मीडिया से बात करते हुए शिवराज सरकार पर किसानों की दुर्दशा के आरोप लगाये उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लेकर बड़े बड़े दावे करती है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के “रेडियो गप्पिस्तान” से कुछ ना कुछ नया सुनाई देता है लेकिन हकीकत इससे बहुत दूर होती है।

गेहूं के समर्थन मूल्य पर कांग्रेस ने सीएम शिवराज को घेरा  

उन्होंने कहा कि जिस किसान की खर्चा शिवराज सर्कार में 25000/- रुपया प्रति हेक्टेयर बढ़ गया वो सरकार किसान को 6000/- रुपये देकर कोई एहसान नहीं कर रही ये सम्मान निधि नहीं अपमान निधि है, सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि शिवराज सरकार कहित है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2400/- रुपये स एज्यादा होना चाहिए लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य 2275/- रुपये घोषित करती है तो शिवराज सिंह चौहान ताली बजाते हैं, यानि किसान का नुकसान हो रहा है और मुख्यमंत्री ताली बजा रहे हैं।

कांग्रेस का हमला, “शिवराज को मोदी की गुलामी की आदत पड़  गई है”

कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री की बधाई देने को उनकी गुलामी करना कहा , सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुलामी करने की आदत पड़ गई है जबकि हकीकत ये है कि मोदी ने उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंक दिया है इसका उदाहरण है उनका नाम पांचवी लिस्ट में आना।

कांग्रेस का सवाल, मप्र में सब अच्छा होता तो किसान आत्महत्या क्यों करता 

मप्र को किसानी रकबे और अन्य मामलों में अव्वल बताने के मुख्यमंत्री के दावों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि ऐसा होता तो मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या नहीं करता , यदि कृषि लाभ का धंधा होती तो यहाँ का किसान व्यापारियों को अपनी जमीनें नहीं बेचता, ये रेडियो गप्पिस्तान है और कुछ नहीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगा एफिडेविट, ” फिर दल तो नहीं बदलेंगे” 

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मप्र की जनता मन बना चुकी है शिवराज तो गयो, वे एक लॉस्ट बैटल अपने ही लोगों से लड़ रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा की 50 सीट भी नहीं आयेंगी, ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े सवाल पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सिंधिया भी बुरी तरह हार रहे हैं उन्होंने सवाल किया कि क्या सिंधिया एक एफिडेविट देंगे कि आप फिर से दल नहीं बदलेंगे, और उस एफिडेविट पर शिवराज और नरेंद्र सिंह तोमर के हस्ताक्षर बतौर ग्यारंटी होने चाहिए, सुरेन्द्र राजपूत ने पीएम मोदी द्वारा सिंधिया को अपना दामाद बताने पर भी चुटकी ली।

[dgv_vimeo_video id=”878975880″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews