MP Election 2023 : गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया पलटवार

MP Election 2023 : गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया पलटवार

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियाँ जुटी हुई हैं, दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर थे और आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे दौरे पर हैं। उधर भाजपा की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद से कांग्रेस में बेचैनी है और वो लगातार सरकार पर हमलावर है। भाजपा की सूची घोषित होने के बाद से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह लगातार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायतें कर रहे हैं।

गोविंद सिंह ने चिट्ठी में BJP की सूची का किया जिक्र 

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा कि मप्र में विधानसभा चुनाव नवम्बर में संभावित हैं, सत्ताधारी दल भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

चुनाव आयुक्त से मांग, भाजपा सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं पर लगे रोक  

गोविंद सिंह ने लिखा कि अब भाजपा सरकार द्वारा किसी भी तरह की घोषणा करना मतदाताओं को प्रलोभन देने की श्रेणी में आएगा जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है , इसलिए आपसे अनुरोध है कि मप्र सरकार को निर्देशित करें कि अब किसी भी प्रकार की घोषणा ना करे, जिससे चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हो सकें।

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया पलटवार 

डॉ गोविंद सिंह की चिट्ठी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि ये भाजपा की क्षमता है कि हमने क्या किया है उस आधार पर हम प्रत्याशी पहले दे सकते हैं, अब चाहें गोविंद सिंह हो या कांग्रेस के दूसरे नेता, इन्हें केवल आरोप प्रत्यारोप करना, झूठ, छल कपट की राजनीति करना इसके अलावा कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी सूची जल्दी आयेगी और फिर तीसरी भी आयेगी।

[dgv_vimeo_video id=”856700583″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews