MP Election 2023 : नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा ‘पीएम आएंगे तो विकास लेकर आएंगे’, कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Election 2023 : नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा ‘पीएम आएंगे तो विकास लेकर आएंगे’, कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Election 2023 : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि वे ग्वालियर और जबलपुर के लिए कई सौगातें लेकर आएंगे और इससे प्रदेश का विकास होगा। वहीं यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा चुनाव न लड़ने को लेकर लिखी गई चिट्ठी पर उन्होने कहा कि अभी वे इसे देख नहीं पाए हैं और देखने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि वो उसके पास कुछ कहने को है नहीं इसीलिए वो अनर्गल बयान दे रही है। तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

तोमर ने कहा ‘पीएम आएंगे तो होगा विकास’

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव न लड़ने की खबरों को लेकर फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। मैंने अभी उनकी चिट्ठी देखी नहीं है, देखूंगा तभी कुछ कह पाऊंगा।” वहीं पीएम मोदी के आगामी ग्वालियर और जबलपुर दौरे पर उन्होने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आ रहे हैं, मैं हृदय से उनका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री ग्वालियर और जबलपुर आएंगे और कई सौगात लेकर आएंगे। इससे मध्य प्रदेश का विकास होगा। उनकी नजर मध्य प्रदेश पर बनी रहेगी तो प्रदेश और उन्नति करेगा।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तोमर ने कहा कि वे बीजेपी पर युवाओं को टिकट न देने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन दरअसल कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है इसीलिए वो इधर-उधर की बातें कर रही है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि 10 साल वो केंद्र में सत्ता में रही तो उसने क्या किया। 2003 से पहले मध्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही तो उसने क्या किया। तोमर ने कहा कि कांग्रेस पर कुछ बताने को है नहीं तो वो फिजूल की बातें कर रही है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। इस तरह एक बार फिर उन्होने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा किया और कहा कि आने वाले चुनावों के बाद फिर बीजेपी सरकार बनाएगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”869495999″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews