MP Election 2023 : टिकट मिलने पर बोले केंद्रीय मंत्री तोमर, “हाँ मुझे पता था, आगे आगे देखिये क्या क्या होता है”

MP Election 2023 : टिकट मिलने पर बोले केंद्रीय मंत्री तोमर, “हाँ मुझे पता था, आगे आगे देखिये क्या क्या होता है”

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, कल सोमवार की रात केंद्रीय चयन समिति ने उनके नाम की घोषणा की, विधानसभा चुनाव के लिए टिकट होने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर अज ग्वालियर पहुंचे, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता था मेरा टिकट होने वाला है , पार्टी सब देखती है किसे कहाँ से चुनाव लड़वाना है, उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि सांसद या विधायक हम सब पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो आदेश पार्टी देगी उसका पालन करेंगे, इसमें कांग्रेस को क्या आपत्ति है?

भाजपा की दूसरी सूची घोषित होने के बाद बढ़ा है सियासी पारा 

भारतीय जनता पार्टी ने कल सोमवार को अपनी 39 प्रत्याशियों की जो दूसरी लिस्ट जारी की उसने सबको चौंका दिया, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित कुल सात सांसदों को टिकट देकर मप्र की सियासत को गरमा दिया, कांग्रेस इस सूची के बाद से लगातार भाजपा पर हमलावर है , कांग्रेस का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा में मिल रहे समर्थन और हमारी तैयारी देखकर भाजपा घबरा गई है इसलिए उसे केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारना पड़ रहा है।

कांग्रेस के आरोपों का केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिया जवाब 

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है पार्टी का आदेश हुआ है कि तो चुनाव लड़ रहे हैं अब चाहें संसद हो या विधायक आदेश सब मानते हैं इसमें कांग्रेस को आपत्ति दर्ज कराने का क्या अधिकार है।

 कांग्रेस मोदी जी की लोकप्रियता से घबराई है : तोमर 

भाजपा को डरा हुआ बताने वाले कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस मोदी जी की लोकप्रियता से भयभीत है उसके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए फालतू बात कर रही है, कमलनाथ को जवाब देते हुए कहा कि वो कुछ भी कह सकते हैं लेकिन जब चुनाव परिणाम आयेगा तब उन्हें पता चलेगा कि कांग्रेस कहा खड़ी है।

जन आक्रोश यात्रा को केंद्रीय मंत्री ने बताया फेल 

सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस द्वारा रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद जैसे पात्रों से तुलना करने के सवाल पर तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि रावण जैसी मानसिकता के लोग और क्या तुलना कर सकते हैं , उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को फेल बताया , कहा ना जन हैं ना आक्रोश है।

टिकट मिलने पर बोले – हमें पता था टिकट होने वाला है 

टिकट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमें तो पता था कि टिकट होने वाला है , पार्टी सब देखती है बात करती है , आगे सिंधिया जी का या अन्य कोई बाद नाम आने के सवाल पर उन्होंने हँसते हुए कहा कि आगे आगे देखिये क्या क्या होता है।

[dgv_vimeo_video id=”868313817″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews