आंकलित खपत के बिल को लेकर MP के ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

आंकलित खपत के बिल को लेकर MP के ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने आंकलित खपत को लेकर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि आंकलित खपत के बिल किसी उपभोक्ता के पास नहीं भेजे जायेंगे, यदि फिर भी ऐसे बिल जारी होंगे तो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मप्र में बड़े बड़े बिजली बिलों को लेकर जहाँ जनता परेशान होकर शिकायत करती है वहीं विपक्ष भी सरकार पर हमलावर रहता है। लेकिन सरकार अब इसे लेकर गंभीर हो गई है। ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से जो बात कही उसे देखकर यही कहा जा सकता है। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता के पास आंकलित खपत का बिल (Estimated consumption bills) नहीं भेजा जायेगा।

ये भी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

एक सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यदि निर्देश के बाद भी कहीं आंकलित खपत का बिल भेजा जाता है तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना वैरिफिकेशन के यदि बिल भेजा जाता है और उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटा जाता है तो अधिकारी को स्वयं जुड़वाना होगा।

[dgv_vimeo_video id=”743677105″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews