कांग्रेस को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया, रामनिवास रावत विधायक घोषित

रामनिवास रावत ने याचिका में कहा कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान दाखिल नामांकन में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई थी जो नियमों का उल्लंघन है।
Gwalior HC

Gwalior HC

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करते हुए विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को निरस्त कर दिया है, भाजपा के प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत ने  मुकेश मल्होत्रा पर चुनाव नामांकन पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगाये थे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने विजयपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनवाई करते हुए विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। इस आदेश के तहत अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट के नए विधायक होंगे।

चुनाव नामांकन में आपराधिक मामले छिपाने का आरोप 

रामनिवास रावत एक वकील एमपी एस रघुवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने अदालत को अपनी याचिका में कहा कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान दाखिल नामांकन में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई थी जो नियमों का उल्लंघन है।

हाई कोर्ट ने रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया 

याचिका में राम निवास रावत ने मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ दर्ज सभी 6 आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करने के बाद सुनवाई करते हुए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया और उपचुनाव में  दूसरे स्थान पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर का विधायक घोषित कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews