चरणवंदना पार्ट-2 : फिर नतमस्तक हुए मंत्री, सिंधिया नाराज

चरणवंदना पार्ट-2 : फिर नतमस्तक हुए मंत्री, सिंधिया नाराज

ग्वालियर| कमलनाथ सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे नतमस्तक हो गए| सिंधिया के पिछले दौरे के दौरान रेलवे स्टेशन पर स्वागत के समय साक्षात दंडवत प्रणाम करने वाले द्युम्न  सिंह तोमर ने फिर वाही सबकुछ दोहराया। बुधवार सुबह जैसे ही सिंधिया रेलवे स्टेशन पहुंचे तो स्टेशन के बाहर मंत्री प्रद्युम्न सिंह उनके स्वागत के लिए समर्थकों के साथ खड़े थे। उन्होंने जैसे ही सिंधिया को देखा तो आदत के मुताबिक सिंधिया के पैर छुए और उनके सामने नतमस्तक हो गए। 

हालांकि इस बार ये एपिसोड इतनी तेज गति से हुआ कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही ख़त्म हो गया। लेकिन सिंधिया इस बार फिर नाराज दिखे| मंत्री ने जैसे ही सिंधिया को आता देखा वो एक बार फिर घुटने के बल सिंधिया के चरण छूने लगे| सिंधिया उन्हें उठाते हुए अंगुली दिखाकर ऐसा न करने की हिदायत देते हुए नजर आये| 

मंत्री की चरणवंदना पिछले दिनों सुर्खियां बनी थी| तब मंत्री तोमर ने कहा था कि वे सिंधिया परिवार के सेवक हैं|  इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि मैं इससे खुश नहीं होता मुझे दुःख हुआ है। बावजूद इसके मंत्री तोमर का फिर से नतमस्तक होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews