MP News : बाबा साहब अंबेडकर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर परिवहन आयुक्त का पत्र वायरल

MP News : बाबा साहब अंबेडकर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर परिवहन आयुक्त का पत्र वायरल

Transport Commissioner letter viral : ग्वालियर में 16 अप्रैल को होने जा रहे अंबेडकर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर परिवहन आयुक्त का एक पत्र वायरल होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल परिवहन आयुक्त ने इस पत्र के माध्यम से शासन से बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था के लिये राशि रिलीज करने की मांग की है। यह पत्र किसने वायरल किया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन कांग्रेस ने पत्र के वायरल होने पर सरकार को घेरा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत भेज 16 अप्रैल को ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर परिवहन आयुक्त एस के झा ने आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। इसमें बाबा साहब अंबेडकर महाकुंभ में अनुयायियों को लाने के लिए आठ जिलों में ढाई हजार बसों की व्यवस्था हेतु 6.18 करोङ रु की बताई गई है और इस राशि का 80 फ़ीसदी अग्रिम राशि देने के लिए लिखा गया है। पत्र की प्रति परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को भी भेजी गई है।

यह पहला मौका नहीं, जब इस तरह के आयोजनों में परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था करेगा और इसके लिए शासन के विभिन्न विभागों से राशि की मांग की जा रही हो। लेकिन बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर हो रहे इस आयोजन का ही पत्र वायरल क्यों हुआ, यह समझ से परे है और अंतर विभागीय पत्राचार भेजे जाने वाला यह शासकीय पत्र कैसे वायरल हो गया, यह भी शोध का विषय है। कांग्रेस ने इस पत्र के वायरल होने को लेकर सरकार को घेरा है। कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा का कहना है कि एक ओर सरकार हर रोज कर्ज लेती जा रही है और दूसरी ओर सरकारी आयोजनों के नाम पर इस तरह की राशि खर्च की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews