MP News : इस IAS अधिकारी को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, यहाँ पढ़ें पूरी खबर  

MP News : इस IAS अधिकारी को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, यहाँ पढ़ें पूरी खबर  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र शासन (MP News) ने 2016 बैच की IAS अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर को ग्वालियर स्मार्ट सिटी कंपनी के CEO (Neetu Mathur Incharge CEO Gwalior Smart City Company) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्रीमती नीतू माथुर वर्तमान में संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) ग्वालियर के पद पर पदस्थ हैं। ग्वालियर स्मार्ट सिटी कंपनी की CEO श्रीमती जयति सिंह प्रसूति अवकाश पर गई हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग मप्र शासन ने एक आदेश जारी कर बताया है कि 2016 बैच की IAS अधिकारी अपर कलेक्टर ग्वालियर एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी कंपनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह (Jayati Singh CEO Gwalior Smart City Company) का 178 दिन का प्रसूति अवकाश स्वीकृत किया गया है वे 6 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 पर अवकाश पर रहेंगी, इस अवकाश के साथ उन्हें 01 और 02 अक्टूबर 2022 के सार्वजानिक अवकाश का भी लाभ दिया गया है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : खनिज विभाग में तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस के हस्ताक्षर से  जारी आदेश में कहा गया है कि जब तक श्रीमती जयति सिंह अवकाश पर हैं तब तक श्रीमती नीतू माथुर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी कंपनी की CEO का उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews