
Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी की आज ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, कर्मचारी टोपी बाजार में हाई मास्ट ठीक करने गया था तभी उसके शरीर का कोई हिस्सा पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, करंट लगते ही उसके शरीर में आग की लपटें उठने लगी, उसे साथियों ने मुश्किल से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में टोपी बाजार में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था, और नगर निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी वहां बंद पड़ा हाई मास्ट सुधारने के लिए गए थे, ट्रॉली पर असिस्टेंट लाइन मेन लाल सिंह चौहान काम कर रहा था, अचानक उसके शरीर का कोई हिस्सा पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसके शरीर में आग लग गई।
आग लगते ही उसके साथ मौजूद निगम कर्मचारियों के होश उड़ गए, गाड़ी के ड्राइवर ने जैसे तैसे ट्रॉली को नीचे उतारा, लोगों ने लाल सिंह को बचाने के भरसक प्रयास किये, उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल भागे लेकिन उसका शरीर बुरी ताराग झुलस चुका था जहाँ डॉक्टर्स ने उसे चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मचारी लाल सिंह चौहान नगर निगम का विनियमित कर्मचारी था ।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”776197854″]
[dgv_vimeo_video id=”776198041″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

