आतंकवादी के जनाज़े में नहीं पढ़ाई जाएगी नमाज़, दफ़नाने भारत में जगह नहीं मिलेगी जगह, चीफ इमाम का फ़तवा जारी

चीफ इमाम डॉ इलियासी ने कहा कि हमें मिलकर पाकिस्तान के नापाक इरादों को ख़त्म करना होगा और पीओके वापस लेना होगा तभी पाकिस्तान को समझ में आएगा, उन्होंने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विश्व में भेजे गए भारत के प्रतिनिधिमंडल के फैसले की तारीफ की। 
Chief Imam Dr. Umar Ahmed Ilyasi

आतंकवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे भारत ने एब एक और बड़ा हमला आतंवादियों पर किया है चीफ इमाम डॉ उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि अब भारत में मरने वाले किसी भी आतंकवादी के जनाज़े में नमाज़ नहीं पढ़ाई जाएगी देश का कोई इमाम नमाज़ नहीं पढ़ायेगा, उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकवादी को भारत में दफ़नाने के लिए जगह भी नहीं मिलेगी, आतंकवादी शैतान होता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए, चीफ इमाम ने कहा कि ये फतवा जरी हो चुका है और साढ़े पांच लाख मस्जिदों से इसका इलान हो चुका है।

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि जिस तरह पहलगाम में धर्म पूछकर पर्यटकों को मारा गया ये इंसानियत का क़त्ल है, उन्होंने कहा कि आतंकवादी का कोई मज़हब नहीं होता, आतंकवादी शैतान होता है इसलिए हमने इसके खिलाफ पहलगाम हमले के बाद फतवा जारी किया है।

आतंकवादी शैतान उसके साथ वैसा ही व्यवहार हो 

डॉ इलियासी ने कहा हमने पूरे विश्व का पहला ऐसा फतवा जारी किया है जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि आतंकवादी का कोई मज़हब नहीं होता वो शैतान होता है इसलिए उसके साथ शैतानों वाला व्यवहार होना चाहिए, फतवे में घोषणा की गई कि कोई भी आतंकवादी भारत में मारा जायेगा तो उसके जनाज़े की नमाज़ कोई इमाम नहीं पढ़ायेगा।

भारत की जमीन में दफ़न नहीं होगा आतंकवादी 

चीफ इमाम ने आगे कहा कि कोई भी आतंकवादी यदि भारत में मारा जाता है तो उसे दफ़नाने के लिए भारत में जमीन नहीं मिलेगी हमने ये ऐलान देश की साढ़े पांच लाख मस्जिदों से कर दिया है, ये पूरी दुनिया में ऐसा पहला फ़तवा है जो ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन ने जारी किया है ।

आतंकवादी संगठनों को बदलने होंगे अपने नाम 

डॉ इलियासी ने कहा कि हमने फतवे में ये भी कहा है कि आतंकवादियों ने अपने संगठनों का नाम लश्करे तैयबा, जैश ए मोहम्मद रखा है उन्हें ये नाम बदलना होगा , मोहम्मद के नाम से और इस्लाम के नाम से जो आतंकवादी संगठन ने नाम रखे है वो उन्हें बदलने होंगे, इसे हटाना होगा।

 राष्ट्र सर्वोपरि है हम सबको ये ध्यान रखना चाहिए 

उन्होंने कहा कि देश में हम सबको एक होकर रहना है हमारी जातियां, धर्म, रहन-सहन, पूजा पद्धति अलग हो सकती है लेकिन हमारा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है, हम सब भारतीय हैं हमें मिलकर भारत को मजबूत करना है। हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि राष्ट्र सर्वोपरि है , हम सबको मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करना है।

PM Modi और देश की सेनाओं की तारीफ की  

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए चीफ इमाम ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने हमारी सेनाओं को खुली छूट दी और फिर देश की सेनाओं ने पाकिस्तान को सबक सिखाया, हमारी बहन बेटियों मांगे उजाड़ने वाले आतंकियों के ठिकाने उजाड़ दिए, इसे पूरी दुनिया ने देख लिया है, बहुत से आतंकवादी मारे गए हिं और जो बचे हैं वे भी मारे जायेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”1087333632″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews