मोती मस्जिद के बाहर फूलबाग पर नमाजियों ने किया CAA के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मोती मस्जिद के बाहर फूलबाग पर नमाजियों ने किया CAA के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

ग्वालियर। पूरे देश में CAA को लेकर मचे बवाल और हिंसा के बीच ग्वालियर के मुसलमानों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर एक मिसाल पेश की।  मोती मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शहर के नमाजी इकट्ठे हुए और फूलबाग चौराहे पर उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा और नारे लिखी तख्तियां थी। तख्तियों पर “दस्तूरे हिन्द के चार सिपाही , हिन्दू,मुस्लिम, सिख, इसाई” i love my india जैसे नारे लिखे थे। हालाँकि प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस फ़ोर्स फूलबाग पर तैनात थी। लेकिन मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर हिंसा फैलाने वालों को एक नसीहत दी। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि ये कानून देश के हिन्दू मुसलमानों को बाँटने वाला कानून है इसकी हम मजम्मत करते हैं लेकिन हम हिंदुस्तानी है और अपने संविधान को मानते है इसलिए हम संवैधानिक तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं और जब तक ये वापस नहीं होता विरोध जारी रहेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews