नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, कांग्रेस बजरंगबली से भिड़ेगी तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा

नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, कांग्रेस बजरंगबली से भिड़ेगी तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा

Narendra Singh Tomar hits back at Congress : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा करने पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि यदि बजरंगबली से भिड़ेंगे तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री तोमर ग्वालियर में पत्रकारों से बात कर रहे थे वे यहाँ आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने आये है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज राजधानी एक्सप्रेस से सुबह ग्वालियर पहुंचे, रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री तोमर प्रदेश सरकार के उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की विधानसभा (ग्वालियर ग्रामीण) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने नेताओं के रूठने के सवाल पर पर कहा कि चुनाव का समय आता है तो कई बार ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो जाती हैं, लेकिन अभी सब लोग एक दूसरे से बात कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर बजरंग दल पर बैन लगाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि बाली हो गई है, और वे यदि बजरंगबली से भिड़ेंगे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं आएगा।

“द केरला स्टोरी” फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किस फिल्म को बैन करना है किसे नहीं इसके लिए स्वतंत्र एजेंसी है, वो जाँच कर फैसला लेती है, कांग्रेस को इसमें बोलने की क्या जरुरत है? फिल्म सेंसर बोर्ड फैसला लेगा उसे क्या करना हैं।

[dgv_vimeo_video id=”823654454″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews