ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उसे देशद्रोही मानसिकता को पोषित करने वाला बताया है । ग्वालियर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से उसका असली चरित्र फिर से उजागर हुआ है और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की एनसीपी की मांग से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में एक ही प्रधानमंत्री होगा दो नहीं । कांग्रेस को इसपर स्पष्टीकरण देना चाहिए और सपने देखना छोड़ देना चाहिए । नमो टीवी से जुड़े सवाल पर श्री तोमर ने कहा कि नमो टीवी यदि लॉंच होगा तो नियमानुसार होगा कांग्रेस का काम है शिकायत करना तो वो करती रहे।
ये भी पढ़ें
1MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
2ग्वालियर पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से जब्त किये अवैध पटाखे, दो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
3दीया तले अंधेरा! ग्वालियर में बैठे आबकारी अधिकारी, डबरा में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
