अब नरोत्तम ने ली कमलनाथ के बयान पर चुटकी

अब नरोत्तम ने ली कमलनाथ के बयान पर चुटकी

यशवंत श्रीवास्तव/डबरा। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर अब भाजपा कटाक्ष कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि “मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद कभी वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल से नीचे उतरकर आएंगे नहीं और पूरी कांग्रेस को सड़क पर ले आएंगे। अकेले सिंधिया नहीं, पूरी कांग्रेस को सड़क पर लाएंगे।”

दरअसल दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक में सिंधिया के नाराज होकर जाने के बाद जब कमलनाथ बाहर निकले थे तो पत्रकारों ने बातचीत में उनसे सिंधिया द्वारा अतिथि शिक्षकों के समर्थन में सड़क पर उतरने के बारे में सवाल पूछा गया था तो कमलनाथ ने कहा था “तो उतर जाएं।” कमलनाथ के इसी बयान पर शिवराज सिंह चौहान भी चुटकी ले रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की सिर फुटव्वल का नतीजा बताया है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस के अंदर कोई भी अंदरूनी कलह नहीं है और पूरी कांग्रेस एकजुट है। यदि सिंधिया सड़क पर उतरेंगे तो उनके साथ पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। हालांकि दिग्विजय ने यह भी कहा कि वचन पत्र 1 साल के लिए नहीं बल्कि 5 साल के लिए बनाया गया है और धीरे-धीरे कमलनाथ सारे वचन पूरे कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews