पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक पड़ोसी के घर में घुस गया और वहां किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया और फिर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

किशोरी के अकेला देख युवक ने की हैवानियत 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बुजुर्ग रोड पर रहने वाला हेमंत परिहार नामक युवक रात के समय पड़ोस के घर में घुस गया उसने वहां किशोरी की अकेला देखा तो उसके अन्दर का शैतान जाग गया और उसने किशोरी के साथ अभद्रता शुरू कर दी जब किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  

जब परिजन घर पर आये तो नाबालिग लड़की ने उसके साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी फिर परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया ।

[dgv_vimeo_video id=”898728488″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews