जिला प्रशासन का नया आदेश,अब शनिवार-रविवार दो दिन बंद रहेंगे बाजार

जिला प्रशासन का नया आदेश,अब शनिवार-रविवार दो दिन बंद रहेंगे बाजार

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना के बढ़ते पॉजिटिव प्रकरणों को देखते हुए समाज में संक्रमण न फैले इसको ध्यान में रखते हुए जिले में शनिवार एवं रविवार को दो दिन सभी बाजार बंद रहेंगे। जबकि सोमवार से शुक्रवार तक बाजार दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। बाजार खुलने के दौरान दुकानदारों एवं आम जनों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ अपने चेहरे को मास्क से ढंककर रखना होगा। ये निर्णय सर्व सम्मति से गुरुवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मुरैना जिले में कोरोना के बढ़ते पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए जिले के बॉर्डर पर आने जाने वालों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से सख्ती से पालन कराया जायेगा। अति आवश्यक सेवाओं एवं मरीज को उपचार से संबंधित को छोड़कर किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जायेगी। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु शनिवार एवं रविवार को चिकित्सालय परिसर की मेडिकल दुकानों को छोड़कर बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। जबकि सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। दुकान खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। लोगों को अपने चेहरे को मास्क से ढंकना होगा।

मास्क न लगाने पर लगेगा 100 रुपये का अर्थदण्ड

कलेक्टर ने कहा कि मास्क न लगाने वालों पर 100 रुपये का अर्थदण्ड तथा दुकानदार द्वारा निर्देशों का पालन न करते पाए जाने पर 300 रुपये का जुर्माना किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य एवं फैक्ट्रियों में कार्य जारी रहेगा। बैठक में बताया गया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में मास्क न लगाने वालों एवं संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पाँच दिन में चालान की कार्रवाई कर 45 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है।

कलेक्टर ने कहा कि निजी नर्सिंग होम एवं चिकित्सालय की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि वह मरीजों का सामान्य इलाज नहीं कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निजी नर्सिंग होम एवं निजी चिकित्सालयों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दें कि मरीजों का सामान्य इलाज के लिये निजी चिकित्सालय इन्कार न करें। अन्यथा संबंधित चिकित्सालय के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews