एक्सरसाइज से कोरोना नहीं होने का दावा करने वाले CMHO का नया वीडियो, अब की ये अपील

एक्सरसाइज से कोरोना नहीं होने का दावा करने वाले CMHO का नया वीडियो, अब की ये अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले के नये CMHO डॉ मनीष शर्मा ( Manish Sharma) को सात एक्सरसाइज (excercise) से कोरोना वायरस (Coronavirus) नहीं होने का दावा भारी पड़ गया है। उन्होंने अब एक नया वीडियो जारी कर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) रखने और हाथ धोने की अपील की है और कहा है कि यही तीन तरीके हैं जिनसे हम कोरोना को फैलने से रोक सकते हैं।

ग्वालियर (Gwalior) के नये cmho डॉ मनीष शर्मा कोरोना को लेकर एक वीडियो जारी कर जिले में चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने हाथों की सात एक्सरसाइज बताकर दावा किया कि इन्हें रोज 30 सेकंड तक आपके शरीर की इम्युनिटि बढ़ेगी और आपको जीवन में कभी कोरोना नहीं होगा। CMHO जैसे जिले के स्वास्थ्य महकमे के सबसे बड़े अधिकारी का वीडियो (videos) सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल (viral) हो गया। बताया जा रहा है कि ये प्रशासन के और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों तक पहुंचा जिसके बाद उनकी त्योरियां चढ़ गई।

दरअसल वीडियो में CMHO साहब कोरोना नहीं होने का दावा कर कोविड के नियमों का उल्लंघन कर दिया। क्योंकि अभी तक विश्व में किसी ने भी कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत दवाई या वैक्सीन (vaccine) की घोषणा नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों ने CMHO डॉ मनीष शर्मा से वीडियो को लेकर नाराजगी जताई। जिसके बाद CMHO डॉ शर्मा ने एक नया वीडियो बनाया है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर कर सभी से इसे वायरल करने की अपील की है। नये वीडियो में cmho साहब मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और साबुन से हाथ धोने की अपील करते हुए कह रहे हैं कि केवल इन्हीं तीन तरीकों से कोरोना को फैलने सर रोका जा सकता है। अपनी पदस्थापना के दो दिन बाद ही CMHO डॉ मनीष शर्मा का कोविड-19 (Covid-19) को लेकर जारी अपने वीडियो (videos) के माध्यम चर्चा में आने के बाद उनके महकमे के लोग अब तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और साबुन से हाथ धोने की अपील करते हुए कह रहे हैं कि केवल इन्हीं तीन तरीकों से कोरोना को फैलने सर रोका जा सकता है। अपनी पदस्थापना के दो दिन बाद ही CMHO डॉ मनीष शर्मा का कोविड को लेकर जारी अपने वीडियो के माध्यम चर्चा में आने के बाद उनके महकमे के लोग अब तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews