अब शौचालयों पर टैक्स लगाने की तैयारी में नगर निगम

-Now-the-municipal-corporation-in-the-preparation-of-tax-on-toilets

ग्वालियर। बरसों से संपत्ति कर और जलकर वसूल रही नगर निगम ग्वालियर पिछले कुछ समय से डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर टैक्स ले रही है अब उसने सीवर टैक्स के नाम से नया टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। 

दरअसल ग्वालियर नगर निगम को 800 करोड़ रुपये की राशि अमृत योजना के तहत डाली जा रही सीवर लाइनों के मिली है इसमें 20 करोड़ नगर निगम को देना है। और इसी राशि को जनता से वसूलने  के लिए नगर निगम के अधिकारियों ये प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक नगर निगम घर में बने प्रति शौचालयों पर 25 रुपये व्यावसायिक संस्थानों से 50 रुपये और संस्थागत शौचालयों ऐ 75 रुपये प्रति शौचालय टैक्स वसूलेगा। नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा के मुताबिक यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए एमआईसी के पास भेजा जायेगा और मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जायेगा।।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews