गुस्साए NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा, जमकर नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

गुस्साए NSUI कार्यकर्ताओं का हंगामा, जमकर नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल/ग्वालियर।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी की गिरफ्तारी के बाद बवाल मच गया है।गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है। आज शनिवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है।इस दौरान जीवाजी विवि में कुलपति के मुर्दाबाद के नारे और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने लगाए। एनएसयुआई ने विश्वविद्यालय में अनियमितताओं को आरोप लगाया है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, NSUI के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ जीवाजी विश्व विद्यालय में आंदोलन करने गए थे। यहां उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान उनकी वहां बहस हो गई। इसी बीच विश्व विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया ।इस दौरान सचिन द्विवेदी और उनके कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अफसरों का मुंह काला करने की धमकी दे डाली और बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन कर दिया।। पुलिस ने आते ही सचिन द्विवेदी सहित छह पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया और विश्व विद्यालय थाने ले गई।

अपने पदाधिकारियों पर कार्रवाई की खबर लगते ही छात्र नेताओं ने विश्व विद्यालय थाने पर हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही ADM किशोर कान्याल सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस सभी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पुलिस ने SDM अनिल बनवारिया के न्यायालय में सचिन द्विवेदी को पेश किया । पुलिस का कहना था कि सचिन पर बॉन्ड ओवर उल्लंघन की कार्रवाई की गई है । इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। बाकी पांच पदाधिकारियों पर कोई शिकायत नहीं है इसलिए उन्हें पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं में सचिन की गिरफ्तारी के बाद से ही आक्रोश है, इसी के चलते वे आज जेयू विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रिहा करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews