NTPC कर्मचारी ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर व्यापारी के साथ की 73 लाख रुपए की धोखाधड़ी

Gwalior News

Gwalior News : NTPC में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मिलकर एक गेहूं व्यापारी के साथ 73 लाख की धोखाधड़ी कर दी, आरोपी कर्मचारी और उसका परिवार छत्तीसगढ़ के कोरबा में रहता है और व्यापारी ग्वालियर के विनय नगर में रहते हैं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर चार में रहने वाले व्यापारी गिरीश मित्तल ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की है। मित्तल ने बताया कि वे मित्तल ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म संचालित करते हैं और गेहूं, आटे से जुड़ा काम करते हैं, कुछ समय पहले ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उनका संपर्क छत्तीसगढ़ के अनिल पालीवाल से संपर्क हुआ, अनिल कोरबा में NTPC में पदस्थ हैं।

फैक्ट्री और कारोबार दिखाकर किया सौदा 

दोनों की फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि वो भी आटे का काम करता है उसकी हर्ष इंटर प्राइजेज के नाम से फार्म है , पहले वो इंदौर से गेहूं खरीदता था लेकिन उसे अब ग्वालियर और मुरैना का गेहूं चाहिए, दोनों के बीच सौदा तय हो गया, गिरीश कोरबा गए तो अनिल ने अपनी फैक्ट्री और कारोबार दिखाया, गिरीश ने अनिल के साथ व्यापार के लिए हाथ मिला लिया।

एक करोड़ का गेहूं भेजा, भुगतान केवल 27 लाख का किया 

अनिल की डिमांड पर गिरीश ने 1 अगस्त 8 सितंबर 2023 के बीच 8 ट्रक गेहूं उसे भेजा, अनिल ने FCI का एप्रूवल दिखाकर गिरीश से 15 लाख रुपये और ले लिए, दोनों के बीच ही व्यापार में गिरीश मित्तल ने ग्वालियर से अनिल पालीवाल को 1 करोड़ रुपये का गेहूं भेजा और बदले में अनिल ने उन्हें केवल 27 लाख रुपये का भुगतान किया और बाकी के लिए टालते रहे।

बकाया 73 लाख रुपये लौटाने से किया इंकार   

गिरीश कोरबा गया तो अनिल पालीवाल, उसकी पत्नी रेखा पालीवाल और बेटा हर्ष पालीवाल उसे टरकाते रहे लेकिन रकम का भुगतान नहीं किया और 73 लाख रुपये रोक लिए, गिरीश ने कई बार कहा लेकिन वो मुकर गया जिसके बाद गिरीश ने ग्वालियर में पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया, जल्दी होगी गिरफ्तारी 

सीएसपी शुभा श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी गिरीश मित्तल ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने कुछ एविडेंस भी दिए हैं हमने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जल्दी ही जाँच के बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”907821976″]

[dgv_vimeo_video id=”907822153″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews