ग्वालियर में भी वायरल किये अयोध्या राम मंदिर पुजारी के अश्लील फेक वीडियो-फोटो, मामला दर्ज

Gwalior News

Gwalior News :  अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर पूरा होने जा रहा है, 22 जनवरी 2024 को इसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही कुछ अराजक तत्वों ने यहाँ नव नियुक्त पुजारी मोहित पांडे का अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिया, जाँच में ये फर्जी निकला। पुलिस ने  इसे वायरल करने वाले अहमदाबाद के कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे देश में कांग्रेस नेता के इस कृत्य की निंदा हुई लेकिन फिर भी राम मंदिर निर्माण से परेशान कुछ लोग पुजारी मोहित पांडे के फेक अश्लील फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ग्वालियर में भी दो लोगों ने इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया जिनके खिलाफ कुछ सामाजिक संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा।  पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ब्राह्मण समाज के नेताओं ने क्यों सौंपा पुलिस को ज्ञापन? 

ज्ञापन देने पहुंचे ब्राह्मण समाज के नेता प्रवीण चौधरी ने कहा कि ग्वालियर में भी राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे के फेक अश्लील वीडियो फोटो रामगोविंद बघेल और कन्हैया लाल गर्ग ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किये हैं जो हमारी धार्मिक भावना को चोट पहुंचाता है इनपर मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जाये।

[dgv_vimeo_video id=”894488358″]

ज्ञापन लेने के बाद पुलिस ने क्या कहा?

ज्ञापन लेने के बाद सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता आये थे उन्होंने राम मंदिर अयोध्या के पुजारी के फेक अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने वाले दो लोगों के सम्बन्ध में सुबूतों के साथ शिकायत दी है, हमने शिकायत दर्ज कर ली है जल्दी ही जाँच के बाद आरोपियों को गिरफ़्तारी की जाएगी ।

[dgv_vimeo_video id=”894488196″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews