भाजपा की विज्ञप्ति पर कांग्रेस का तंज- “एक का नाम JM ने तो एक का नाम CM ने हटवाया!”

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह पर जितनी नजर भाजपा और सिंधिया समर्थकों की है उससेे कहीं ज्यादा नजर कांग्रेस की है। वो इस आयोजन से जुड़ी एक एक चीज पर नजरें जमाये हैं। कांग्रेस ने भाजपा की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति पर तंज कसा है उसमें दो बड़े नेताओं के नाम नहीं होने पर सिंधिया और सीएम पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ग्वालियर में 22,23 और 24 अगस्त को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के संभागीय सदस्यता ग्रहण समारोह की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति पर तंज कसा है। भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए केके मिश्रा ने ट्वीट किया ” ग्वालियर चंबल में चुनावी बिसात 22 आगस्त से होगा, तीन दिवसीय सदस्यता अभियान, अधिकृत कार्यक्रम में सिर्फ चार नेता करेंगे शिरकत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी प्रभात झा जी, मुख्यमंत्री न. 2 नरोत्तम मिश्रा जी गायब! सुना है एक का नाम JM ने दूसरे का CM ने कटवाया। जय श्रीराम।

गौरतलब है भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने जो अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उसमें स्पष्ट लिखा है कि 22,23 और 24 अगस्त को होने जा रहे तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। इसमें अन्य बड़े नेताओं सहित नरोत्तम मिश्रा और प्रभात झा का नाम नहीं होने परही कांग्रेस ने सिंधिया और शिवराज को निशाने पर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews