एक बार फिर ये जिला कोरोना मुक्त, चार पॉजिटिव मरीजों सहित 83 रिपोर्ट नेगेटिव

एक बार फिर ये जिला कोरोना मुक्त, चार पॉजिटिव मरीजों सहित 83 रिपोर्ट नेगेटिव

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना |ग्वालियर जिले के लिए शनिवार को राहत भरी खबर आई । जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए 117 सेम्पलों में से 83 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही 34 नमूनों की जांच को रिजेक्ट (जांच योग्य नहीं पाया गया है) कर दिया गया है। कुछ दिन पहले जिन चार मरीजों लता, बबीता, अजय जाटव तथा जौहर खान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनकी पुन: जांच कराने में निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि अभिषेक मिश्रा और अशोक कुमार की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है जिन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी में बताया कि गत दिनों ग्वालियर में जिन चार प्रकरणों में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, उनकी पुन: जांच कराने पर प्रथम रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इन चारों का दूसरी बार जांच हेतु सेम्पल भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 678 जांच हेतु सेम्पल भेजे गए हैं। जिले में अब तक पाप्त रिपोर्टों के आधार पर 449 प्रकरणों में निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जबकि 149 नमूनों की जांच आना अभी शेष है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 268 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके साथ ही जिलेभर में एक लाख से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराई गई है। जिले के केन्टोनमेंट क्षेत्र में 85 हजार 158 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। ग्वालियर में 178 नमूनों को जांच हेतु शनिवार को भेजा गया। शनिवार को ग्वालियर में प्राप्त 117 जांच रिपोटों में 83 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही 34 जांच रिपोर्टों को रिजेक्ट (जांच योग्य नहीं पाया गया है) कर दिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने आम जनों से भी अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु पूर्ण सावधानी बरतें। घर से निकलते समय सभी लोग मास्क पहनें। शहर के नागरिक घर पर निर्मित किए गए मास्क अथवा साधारण कपड़े का उपयोग भी कर सकते हैं। संक्रमण को देखते हुए सभी लोग अपने घर में ही रहें। आम जन को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिये प्रशासन द्वारा ऑनलाइन सर्विस के साथ-साथ होम डिलेवरी की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही चलित सुपर मार्केट के माध्यम से भी आम जनों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews