
Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस को बदमाशों ने खुलेआम चुनौती देते हुए दिन दहाड़े एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर एक कार को रोका और फिर उनकी डिक्की में रखा पैसा लूटा और फरार हो गए। पैसा हरेन्द्र ट्रेडिंग कम्पनी का है और उनके दो कर्मचारी बैंक ऑफ़ बडौदा में जमा करने जा रहे थे तभी राजीव प्लाजा पार्किंग के पास घटना को अंजाम दिया गया । घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और उसने नाकाबंदी कर दी है।
बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
पिछले कुछ दिनों से नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही ग्वालियर पुलिस को आज सोमवार 21 नवंवर को लूट करने वाले बदमाशों ने बड़ी चुनौती देते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक भीड़ वाले बाजार में कार को रोका और कट्टा अड़ाकर डिक्की में रखा रुपयों से भरा कार्टून उठाया और फरार हो गए। बदमाश बाइक से आये थे और उसे से फरार हो गए।
बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी
घटना होते ही कार में बैठे दोनों फरियादी इंदरगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी, फरियादियों ने बताया कि वे डीडी नगर में हरेन्द्र ट्रेडिंग कम्पनी के कर्मचारी है और वहां से 1 करोड़ 20 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा में पैसा जमा कराने जा रहे थे तभी बदमाशों ने रकम लूट ली।
1 करोड़ 20 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी में दिखे बदमाश
1 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी लूट की खबर सामने आते ही पुलिस को झटका लगा, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, एडिशनल एसपी, सीएसपी, टी आई जैसे अधिकारियों ने तफ्तीश शुरू की। रास्ते के सीसीटीवी से लेकर घटना स्थल तक के सभी सीसीटीवी तलाशने शुरू किये। एक सीसीटीवी में पुलिस को दो युवक दिखाई भी दे रहे हैं।
पुलिस ने की नाकाबंदी
सीएसपी क्रीम ऋषिकेश मीणा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस एलर्ट मोड पर है, नाकाबंदी की गई है, ट्रेडिंग कंपनी के मालिक से भी बात की गई है, उन्होंने कर्मचारियों को कैश जमा करने भेजने की बात कही है। बदमाश कहाँ से इनके पीछे लगे थे ये सब पता किया जा रहा है, जल्दी ही बदमाश पकड़ में आ जायेंगे। उधर कुछ लोग कहानी में कोई झोल होने की बात कर रहे हैं, पुलिस इस एंगल पर भी नजर रखे हुए है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”773237903″]
[dgv_vimeo_video id=”773237773″]
[dgv_vimeo_video id=”773237692″]
[dgv_vimeo_video id=”773237531″]
[dgv_vimeo_video id=”773233977″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

