रिफाइंड पामोलिन और अन्य केमिकल से बन रहा था, प्रशासन का छापा, एक क्विंटल मावा जब्त, बाहर भेजने की थी तैयारी

दबिश के दौरान टीम द्वारा कि वहां पर बड़ी मात्रा में रिफाइंड व केमिकल युक्त मावा तैयार किया जा रहा था और लगभग 70-80 किलो मावा प्रदेश के विभिन्न शहरों में दीपावली से पूर्व भेजने की तैयारी थी।
Fake Mawa factory seized

Gwalior News :  त्यौहार नजदीक आते है नकली मावा और दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाले एक्टिव हो जाते हैं, जगह जगह चोरी छिपे माफिया सक्रिय हो जाता है और फिर नकली माल तैयार कर मार्केट में खपाने लगते हैं, ग्वालियर जिला प्रशासन की टीम भी इस एदेखकर एक्टिव रहती है और आज इसी सतर्कता के चलते ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली मावा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई कर करीब एक क्विंटल नकली मावा जब्त किया है।

त्योहारों के समय नकली मावा बनाने वाले माफिया सक्रिय हो जाते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह  ने भी समस्त थाना प्रभारियों को प्रशासन व फूड विभाग से समन्वय स्थापित कर नकली मावा बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं । इसी क्रम में आज 23 अक्टूबर को थाना भंवरपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कुछ लोगों द्वारा रिफाइंड और केमिकल से नकली मावा बनाया जा रहा है।

संयुक्त टीम ने गाँव में Fake Mawa बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी  

इस सूचना के बाद एक टीम गठित करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए,  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी भंवरपुरा दीपक सिंह भदौरिया द्वारा सूचना से नायब तहसीलदार घाटीगांव तथा फूड विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। संयुक्त टीम द्वारा थाना भंवरपुरा क्षेत्र में मुखबिर के बताये स्थानों पर दबिश दी गई तो वहां पर भारी मात्रा में नकली मावा तथा सामग्री पाई गई।

एक क्विंटल तैयार नकली मावा जब्त, बाहर भेजने की थी तैयारी 

दबिश के दौरान टीम द्वारा कि वहां पर बड़ी मात्रा में रिफाइंड व केमिकल युक्त मावा तैयार किया जा रहा था और लगभग 70-80 किलो मावा प्रदेश के विभिन्न शहरों में दीपावली से पूर्व भेजने की तैयारी थी। इनके द्वारा नकली मावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भोपाल, इन्दौर, अशोकनगर तथा आसपास के जिलों में भी भेजने की तैयारी थी। लगभग 01 क्विंटल मावा टीम को तैयार मिला जिसका सैम्पल किया गया। पुलिस, प्रशासन व फूड विभाग की टीम द्वारा थाना भंवरपुरा क्षेत्र में चार स्थानों रामभजन गुर्जर, वंटी गुर्जर, रामवीर गुर्जर, देवेन्द्र गुर्जर के यहां पर दबिश दी गई थी और चारों स्थानों पर नकली मावा बनता पाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”1022546169″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews