बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन ठगी, महिला चिकित्सक के खाते से निकाले 1 लाख रुपये

Online Fraud

Gwalior News : बार बार समझाइश देने के बाद भी लोग अनजाने फोन कॉल रिसीव करते है और फिर कॉल करने वाले  की बातों में आकर अपना नुकसान कर लेते हैं , ताजा मामला एक महिला चिकित्सक का है जिनके साथ 1 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई, शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 12 बीघा कालोनी में रहने वाली डॉ अनीता सिंह ने उनके खाते से 1 लाख रुपये ऑनलाइन ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से  कॉल आया था।

महिला डॉक्टर कैसे हुई ठगी की शिकार?

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद ICICI बैंक का कर्मचारी बताकर महिला को बातों में उलझकर उसका OTP पूछ लिया, महिला ने जैसे ही OTP बताया कुछ सेकण्ड में ही उसके खाते से 1 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज उसके मोबाइल पर आ गया महिला को समझते देर नहीं लगी कि वो ठगी का शिकार हो गई।

पुलिस ने क्या दी सलाह ?

पुलिस ने डॉ अनीता सिंह की शिकायत पर ठगी के अनजान आरोपी के खिलाफ धारा 420 और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है, पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर पर बात नहीं करें औ रापना OTP किसी से भी साझा नहीं करें वर्ना ठगी के शिकार हो सकते हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews