पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध, युवा कांग्रेस ने बैलगाड़ी और ठेले पर बाइक रखकर निकाली रैली

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध, युवा कांग्रेस ने बैलगाड़ी और ठेले पर बाइक रखकर निकाली रैली

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। डीजल पेट्रोल (Diesel-petrol) की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने बैलगाड़ी और ठेलों पर बाइक को रखकर विरोध जताया। विरोध कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार (Central Government) के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने ग्वालियर में फूलबाग चौराहे से पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बाइक रैली निकाली। युवा नेताओं ने बैलगाड़ी और ठेलों पर बाइक को रखकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरण सिंह कंसाना ने कहा कि आज मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतें इतनी बढ़ा दी है कि गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार ने फिर से पुराने दिनों में पहुंचा दिया हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कीमतों में वृद्धि वापस नहीं ली तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews