ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव से अस्पताल में मची अफरा-तफरी

oxygen-cylinder-leak-in-KRH-galior

ग्वालियर । शहर के कमला राजा महिला एवं बाल चिकित्सालय में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब ऑक्सीजन के सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। तेज आवाज के साथ रिसाव इतनी अचानक हुआ कि महिला सर्जिकल वार्ड के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

मंगलवार की शाम जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा । रिसाव होने के साथ सिलेंडर फटने की बात भी तेजी से बाहर आई । जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।  सबसे पहले वहां तैनात डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अनहोनी की आशंका के चलते भाग निकला ।इसके बाद मरीज भी वार्ड से भागने लगे ।कुछ ही देर में जब ऑक्सीजन का रिसाव अपने आप बंद हो गया तब लोगों की जान में जान आई। वहां कई मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती थे उन्हें इधर उधर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।डॉक्टरों  और नर्सिंग स्टाफ के भागने से मरीज और ज्यादा दहशत में आ गए थे।

 गनीमत यह रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई ।पता चला है कि दूसरी मंजिल पर बने महिला सर्जिकल वार्ड के बाहर ऑक्सीजन के गैस सिलेंडर शिफ्ट किया जा रहा था। उसी दौरान एक मिनी सिलेंडर से तेज आवाज आई और गैस का रिसाव होने लगा। इसे देख ड्यूटी रूम में तैनात लोग इधर उधर भाग निकले। वहीं मरीजों को भी जहां जगह मिली वहीं भाग गए करीब 10 मिनट तक सर्जिकल महिला वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में स्थिति सुरक्षा गार्डों के पहुंचने के बाद सामान्य हो सकी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews