खिलाड़ियों को सरकार का तोहफा, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 5% आरक्षण

खिलाड़ियों को सरकार का तोहफा, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 5% आरक्षण

ग्वालियर। प्रदेश  की कमलनाथ सरकार जल्दी ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 5 फ़ीसदी आरक्षण देगी ये बड़ा एलान खेल मंत्री जीतू पटवारी ने ग्वालियर में आज किया। एक कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि खिलाड़ी कई साल तक कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद तपता है और हमें लगता है कि उसका फल मिलना चाहिए। इसीलिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी नौकरियों में हम खिलाड़ियो के लिए 5 फीसदी कोटा तय कर रहे हैं। जीतू पटवारी का कहना है कि  ऐसा होने के बाद प्रदेश के युवाओं के रोजगार की चिंता दूर होगी और दूसरे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी द्वारा सरकार बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि परिस्थितियां सर्वेविदित हैं जनादेश बीजेपी और शिवसेना को मिला था और हमने जनादेश का सम्मान किया । तीनों पार्टियां सरकार बनाने पर  बात कर रही थी। लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी में सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है और सत्ता की इसी हवस ने लोकतंत्र को कलंकित कर दिया है।  उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गोवा के बाद मध्यप्रदेश में भी सत्ता और पद लोलुपता के प्रयास हुए थे लेकिन कांग्रेस ने इसे होने नहीं दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews