पीएम मोदी ने बताया ग्वालियर से अपना कनेक्शन, दिए युवाओं को 9 संकल्प, कहा ड्रीम बिग अचीव बिग

pm modi in scindia school gwalior

PM Narendra Modi’s Scindia School Gwalior Tour : पीएम नरेंद्र मोदी ग्वालियर फोर्ट पर स्थित सिंधिया स्कूल के 125 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने यहाँ युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए। उन्हाेंने कहा कि शार्ट कट तात्कालिक लाभ पहुंचता है लेकिन लांग टर्म की सोच के साथ काम करना होगा। जो भी व्यक्ति तात्कालिक स्वार्थ के लिए काम करता है। उससे समाज व राष्ट्र का नुकसान होता है। मोदी ने स्टूडेंट्स को नवरात्रि के अवसर पर 9 संकल्प भी दिलाये ।

पीएम मोदी ने शार्ट कट से किया सावधान 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल शार्ट कट की सोच बहुत बढ़ती जा रही है लेकिन चाहे शिक्षा हो, करियर हो, जीवन हो या फिर पोलिटिक्स यहाँ शोर्ट कट तात्कालिक लाभ पहुंचा सकता है लेकिन आपको लॉन्ग टर्म सोचना चाहिए, जो भी व्यक्ति समाज में या सियासत में तात्कालिक लाभ के लिए काम करता है उससे समाज का राष्ट्र का नुकसान हो होता है।

मोदी ने कहा – ड्रीम बिग अचीव बिग

मोदी ने कहा कि आज की यंग जनरेशन के लिए देश में एक पोजिटिव माहौल बने ऐसी मेरी सोच है, एक ऐसा माहौल जिसमें आज की जनरेशन के पास अवसर की कोई कमी ना हो, एक ऐसा माहौल जिसमें भारत का युवा बड़े सपने देखे और उसे प्राप्त  भी करे, ड्रीम बिग अचीव बिग।

पीएम ने बताया ग्वालियर से खास कनेक्शन , खिलखिला उठे सिंधिया 

पीएम मोदी ने कहा कि ग्वालियर से मेरा एक खास कनेक्शन और भी है, हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद हैं, इस नाते भी ग्वालियर से मेरी रिश्तेदारी है, उन्होंने कहा कि मेरा गाँव गायकवाड स्टेट का गाँव था और मेरे गाँव की जो पहली स्कूल बनी वो गायकवाड स्टेट ने बनवाई और मेरा सौभाग्य है कि मैंने वहां मुफ्त प्राथमिक शिक्षा ली है।

पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिलाये 9 संकल्प 

  • आप लोग यहाँ जल संरक्षण पर काम करेंगे,  लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाएंगे।
  • सिंधिया स्कूल में गांव गोद लेने की परम्परा है आप लोग और गाँव जाइए डिजिटल लेन देन के प्रति लोगों को सूचित कीजिये, जागरूक कीजिये ।
  • स्वच्छता का मिशन, स्वच्छता में इंदौर नंबर एक हो तो ग्वालियर क्यों नहीं हो सकता ? आप अपने शहर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का बीड़ा उठाइए।
  • वोकल फॉर लोकल, जितना हो सके आप लोकल प्रोडक्ट को प्रमोट कीजिये , मेड इन इण्डिया का ही इस्तेमाल कीजिये ।
  • ट्रेवल इन इण्डिया फर्स्ट , पहले अपना देश देखिये फिर विदेश घूमिये।
  • नेचुअरल फार्मिंग के प्रति किसानों को जागरूक कीजिये।
  • मिलेट्स को अपने जीवन में शामिल कीजिये ये सुपर फ़ूड होता है, फिटनेस, योग, स्पोर्ट्स को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाइये।
  • कम से कम एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठाइए।

[dgv_vimeo_video id=”876705596″]

[dgv_vimeo_video id=”876705872″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews