
Gwalior News : ग्वालियर में जहरीली शराब की बिक्री और उससे मौत की खबर कुछ अजीब लगती है, लेकिन महिलाओं ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है, जन सुनवाई में पहुंची महिलाओं में वो महिलाएं भी शामिल थी जिन्होंने अपने परिजनों को इस जहरीली शराब से खो दिया, आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर जहरीली शराब बेचने वालों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाये हैं।
गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाली बहुत सी महिलाएं आज एक समूह में एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंची, इनका कहना था कि इनके मोहल्ले में अवैध जहरीली शराब की बिक्री खुलेआम होती है एक परिवार उसे बेचता है और सबको नशे का आदि बना रहा है।
पुलिस थाने पर जहरीली शराब बेचने वालों को संरक्षण देने के आरोप
महिलाओं ने कहा कि हमने गिरवाई थाने में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ही शराब बिकवाती है और आरोपियों की संरक्षण देती है, महिलाओं ने कहा कि जहरीली शराब के कारण हमारे मोहल्ले में मौत हो रही है अभी भी अस्पताल में कुछ लोग भर्ती हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
महिला बोली जहरीली शराब ने मेरे पति और दामाद की जान ले ली
एक महिला ने रोते हुए बताया कि जहरीली शराब बेचने वाले ने मेरे दामाद को शराब पिलाकर उसकी जान ले ली मेरी बेटी विधवा हो गई मेरे पति भी शराब पीकर मर गए लेकिन यहाँ जहरीली शराब की बिक्री कोई नहीं रोक रहे और हमारे लोगों की जान जा रही है।
एडिशनल एसपी ने डीएसपी को जाँच के निर्देश दिए
एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने कहा कि महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री की शिकायत की है , उन्होंने कुछ और आरोप भी लगाये हैं मैंने डीएसपी को जाँच के निर्देश दिए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1071428293″]
[dgv_vimeo_video id=”1071428567″]
[dgv_vimeo_video id=”1071428682″]
[dgv_vimeo_video id=”1071428804″]
[dgv_vimeo_video id=”1071428946″]
[dgv_vimeo_video id=”1071429121″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

