
Police Constable posted in Gwalior Dead body found under suspicious circumstances
ग्वालियर की डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई, मृतक वर्दी पहने हुआ था, मृतक की पहचान अंकित सिंह तोमर के रूप में हुई है, उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी में पुलिस की वर्दी में एक सिपाही की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे, शव की पड़ताल में पैरों में चोट के निशान मिले हैं, मृतक आरक्षक ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ था उसके परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों ने बताया कि अंकित पुलिस की डाक लेकर अंबाह गया था उसके बाद उस्क्सी कोई खबर नहीं मिली, आज उसके शव की सूचना पुलिस ने दी , परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या की है उसके साथ मारपीट की है।
शरीर पर चोट के निशान, शराब पीने की लत थी
कम्पू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने मीडिया को बताया कि 2018 में अंकित सिंह तोमर की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी वो दो दिन पहले डाक ड्यूटी पर अम्बाह गया था उसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं थी, वो यहाँ अकेला रहता था उसकी शादी नहीं हुई थी, टी आई ने बताया कि उसे शराब पीने की भी आदत थी, पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

