बंदियों को सेन्ट्रल जेल छोड़कर लौट रहा पुलिस वाहन पलटा, 6 पुलिसकर्मी घायल

बंदियों को सेन्ट्रल जेल छोड़कर लौट रहा पुलिस वाहन पलटा, 6 पुलिसकर्मी घायल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दतिया की उप जेल सेवढ़ा से बंदियों को लेकर ग्वालियर आया पुलिस वाहन वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त (police vehicle accident) हो गया जिससे उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना एक कार के अचानक ओवरटेक कर सामने आ जाने के कारण हुई। पुलिस वाहन में 9 पुलिसकर्मी सवार थे जिनमें से 6 को चोट आईं जिन्हें इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दतिया पुलिस लाइन से आरआई रवि कुमार शुक्ला ग्वालियर आये उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी। किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं है, अंदरूनी चोट ज्यादा है। सभी को सामान्य इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।

ये भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहां 45 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 26 सितंबर से पहले करें आवेदन

आरआई शुक्ला ने बताया कि आज रविवार को दतिया जिले की उप जेल सेवढ़ा से 13 मुल्जिमों को लेकर पुलिसकर्मी ग्वालियर सेन्ट्रल जेल शिफ्ट करने आये थे। बंदियों को शिफ्ट कर पुलिसकर्मी वापस दतिया लौट रहे थे। सिथौली के पास अचानक एक लाल कलर की कार ने पुलिस वाहन को ओवरटेक किया और उसके सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसमें उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”746310818″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews