पुलिस का बड़ा एक्शन: केले के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 01 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा

पुलिस का बड़ा एक्शन: केले के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 01 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मादक पदार्थों के विरुद्ध ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने केले के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा (Ganja) पकड़ा है। पकड़े गए गांजे की कीमत 01 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा ले जा रहे तीन तस्करों को भी गिरफ्तार (Three ganja smugglers arrested) किया है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर से बीती देर रात सूचना मिली कि झाँसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री इलाके में एक ट्रक खड़ा है जिसमें केले भरे हुए हैं और उसके बीच में गांजा भरा हुआ है।  मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया और झाँसी रोड थाना पुलिस को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार की बड़ी योजना, मिलेगा लाभ, जल्द पूरा करें काम

निर्देश मिलते ही डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह तोमर, क्राइम थाना टीआई दामोदर गुप्ता और झाँसी रोड थाना टीआई संजीव नयन शर्मा फ़ोर्स के साथ मुखबिर के बताये स्थान विक्की फैक्ट्री के पास पहुंचे।  उन्हें शिवपुरी लिंक रोड पर फारेस्ट डिपो के पास एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – Share Market : खुलते ही Sensex धड़ाम, 383 अंक की गिरावट के साथ हुई ओपनिंग

पुलिस को ट्रक में ड्राइवर सहित तीन लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी लेने के लिए ट्रक को अनलोड कराया, केले बाहर निकाले गए तो ट्रक में 37 प्लास्टिक के बोरे मिले जिन्हें खोलकर देखने पर बोरों में गांजा भरा मिला। पुलिस ने जब बोरों की तोल कराई तो कुल 888 किलो ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमती लगभग एक करोड़ रुपये है।  पुलिस ने  गांजा और ट्रक को जब्त कर आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना उछला, चांदी चमकी, ये हैं ताजा रेट

पकड़े गये तीनों आरोपियों से गांजा लाने तथा ले जाने के सबंध में जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह केले के ट्रक में गांजे की बोरियां भरकर हैदराबाद से ला रहे थे और आगरा लेकर जा रहे थे और किसी को संदेह न हो इसलिए केलों से भरे ट्रक में गांजे की बोरियों को छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना झांसीरोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews